फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   20 years jail for raping teenage girl

Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कारावास की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
20 years jail for raping teenage girl
गाजियाबाद। चार वर्ष पहले मुरादनगर क्षेत्र में किशोरी को बहला फुसला कर बाइक से ले जाकर दुष्कर्म करने के दोषी जाहिद को पॉक्सो कोर्ट ने 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के विशेष न्यायाधीश नीरज गौतम ने निर्णय में दोषी पर 55 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड से मिली धनराशि में से 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में किशोरी को दिए जाने का आदेश दिया है। दोषी केस की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं कर सका था, उसकी पैरवी न्याय मित्र ने की थी।
विज्ञापन

पॉक्सो कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आठ अप्रैल 2021 को एक व्यक्ति ने मुरादनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी रात में करीब 11.20 बजे घर से कहीं चली गयी है। घर से जाते उनकी बेटी दो मोबाइल फोन, दस हजार रुपये और एक जोड़ी सोने के कुंडल लेकर गई है। यह भी बताया कि व्यक्ति की बेटी पड़ोसी की लड़की से बात करती थी। घटना के समय पड़ोसी की पत्नी उनके घर पर आई थी और छत पर गई थी। जब लड़की रात को घर से गई थी, तब बाहर से कुंडी लगा दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जाहिद नामक के युवक के घर से किशोरी को बरामद किया था। बयान दर्ज कराते हुए किशोरी ने बताया था कि तीन महिला व तीन पुरुष ने उसे जाहिद नामक युवक के साथ भेज दिया था। बताया था कि सभी लोग माल चल रहे हैं। जाहिद उसे बाइक से ले गया था। वह कभी किशोरी को लेकर कभी हरियाणा, कभी कहीं लेकर गया। एक महीने तक कई क्षेत्रों में घुमाता रहा। इस दौरान जाहिद ने किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया। वह हमेशा किशोरी को घर में बंद करके रखता था। किसी तरह से बच निकली थी। पुलिस ने जाहिद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया था। उसके बाद से ही जाहिद जेल में बंद है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से अदालत में सात गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे। बचाव पक्ष ने कहा कि डीएनए जांच में भी पुष्टि नहीं हुई है। युवक को झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed