फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   20 roads will be specially repaired at a cost of Rs 4.75 crore, thousands will benefit

Ghaziabad News: 4.75 करोड़ से 20 सड़कों की होगी विशेष मरम्मत, हजारों को मिलेगा लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
20 roads will be specially repaired at a cost of Rs 4.75 crore, thousands will benefit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। लोक निर्माण विभाग द्वारा 4.75 करोड़ रुपये से 20 मार्गों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इन मार्गों की मरम्मत से प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
इन मार्गों से प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं, लेकिन मार्ग जगह-जगह से जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अब विभाग द्वारा 25.36 लाख से वैटकुटी से चांदनेर मार्ग, 17.69 लाख से वैटकुटी ढोलपुर मार्ग, 32.54 लाख से गढ़ से गढावली मार्ग, 25.24 लाख से गढ़-मेरठ मार्ग से पावटी मार्ग, 20.52 लाख से बदरखा से बिहुनी मार्ग, 15.52 लाख से गढ़ अब्दुल्लापुर मार्ग से रामपुर न्यामतपुर होते हुए मेला मार्ग के किमी.-5, 6 तक, 23.87 लाख से सिंभावली टोडरपुर मार्ग, 24.62 लाख से भरना से सिघनपुर मार्ग, 24.41 लाख से शरीफपुर से झीड़ियों की ओर मार्ग, 29.33 लाख से वीरमपुर मोड़ से हरोड़ा मार्ग, 16.74 लाख से शरीफपुर से झीडियो मार्ग, 15.41 लाख से गंदू नगला से लुहारी वाया खगोई तक, 15.24 लाख से नगलाबड से खेड़ा संपर्क मार्ग, 24.99 लाख से खिचरा से पूठी मार्ग, 20.78 लाख से हसनपुर मार्ग और 19.02 लाख से हापुड़ दोयमी धनौरा वझीलपुर असरा लोटी मार्ग के आरओडब्लू के बांयी ओर सर्विस रोड विशेष मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इन टेंडरों में पूर्व में निकाले गए कुछ टेंडर भी शामिल हैं, जिनका प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मामले में अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए टेंडर निकाले गए हैं, इसमें अधिकतर संपर्क मार्ग शामिल हैं। संपर्क मार्गों के निर्माण से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन मार्गों की भी होगी मरम्मत -
- 32.81 लाख से दोयमी-मुरादपुर-आगापुर मार्ग से पीरनगर सूदना होते हुए हापुड़ किठौर मार्ग
- 26.64 लाख से हापुड़-भैटल मार्ग से सलाई मार्ग तक
- 31.87 लाख से रेतोवाली एवं कल्याणवाली मढ़ैया तक
- 33.21 लाख से ग्राम वैट के दक्षिण से वैटकुटी मार्ग तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed