फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   20 lakh rupees were cheated in the name of getting a government job

Ghaziabad News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees were cheated in the name of getting a government job
इंदिरापुरम। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर महिला के साथ 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नौकरी नहीं लगने पर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पैसे वापस मांगने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्रताप विहार में रहने वाली ज्योति कुमारी ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उन्हें नौकरी की जरूरत थी। कुछ समय पहले ही उन्होंने दिल्ली एम्स में रेडियोग्राफर के पद से इस्तीफा दिया था। नौकरी के लिए उनकी मुलाकात सबा नूर उर्फ हसन जौहरा से हुई थी। सबा नूर ने उन्हें और उनके भाई की सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसके लिए सबा नूर ने उनसे 16 लाख रुपए ले लिए थे। इसके बाद ज्योति कुमारी से चार लाख रुपए और भी लिए । ठगों ने जल्द नौकरी लगने की बात कही थी। इसके बाद काफी समय तक भी उनकी नौकरी नहीं लगी। सबा नूर ने महेश शर्मा नाम के व्यक्ति से मुलाकात करवाई, जिसने उन्हें जल्द ही नौकरी लगने का भरोसा दिया। इसके बाद भी काफी समय बीत गया, लेकिन नौकरी नहीं लगी। नौकरी नहीं लगने पर पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि रुपए वापस देने से इनकार कर दिया और तगादा करने पर धमकी दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed