{"_id":"631079833609014b1a600e19","slug":"20-lakh-extortion-sought-from-iron-trader-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: लोहा कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, दुजाना गैंग से बता फोन पर बच्चे को अगवा करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: लोहा कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, दुजाना गैंग से बता फोन पर बच्चे को अगवा करने की दी धमकी
Thu, 01 Sep 2022 02:51 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:51 PM IST
सार
कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिन नंबरों से फोन कॉल आई है। सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गाजियाबाद के लालकुआं क्षेत्र के रहने वाले लोहा कारोबारी सलाउद्दीन खां को बदमाशों ने कॉल कर 20 लाख की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर बच्चे को अगवा करने और जान से मारने की धमकी दी है। कारोबारी ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सलाउद्दीन खां का कहना है कि उनके पास अनजान नंबरों से फोन कॉल व मेसेज आ रहे हैं। कॉलर खुद को दुजाना गैंग से बता रहे हैं। उनके पास कई बार मोबाइल पर मेसेज भी आए लेकिन उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया।
विज्ञापन
कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिन नंबरों से फोन कॉल आई है। सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन