{"_id":"5eeb47f98ebc3e42f1001eeb","slug":"2-ol-l138","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायखंड-2 में सीवर ओवरफ्लो से परेशान पांच हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायखंड-2 में सीवर ओवरफ्लो से परेशान पांच हजार लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायखंड-2 में सीवर ओवरफ्लो से परेशान पांच हजार लोग - पिछले छह महीने से इलाके में बनी रहती है समस्या, नहीं हो रहा समाधान - लोगों ने जीडीए में शिकायत देकर लगाई समाधान की गुहार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। न्यायखंड-2 में करीब पांच हजार लोगों को जीडीए की लापरवाही से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। लोगों का आरोप है कि हफ्ते में यह समस्या कभी भी उत्पन्न हो जाती है। बृहस्पतिवार को भी लोगों के घरों के आगे सीवर का पानी बहने लगा। समाधान के लिए स्थानीय लोग कई बार अधिकारियों को शिकायत देकर सफाई कराने की मांग कर रहे हैं। लेकिन खानापूर्ति की वजह से चंद दिनों में हालत जस के तस हो जाते हैं। अब लोगों ने पूर्णरूप से समाधान न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। यहां रहने वाले नीरज सोनी ने बताया कि जीडीए ने वर्ष 1999-2000 में बसाने के दौरान सीमित लोगों के लिए ही सीवर और पानी की लाइन डाली थी। लेकिन लगातार फ्लैट बनने के बाद अब आबादी भी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि लोगों की जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ सीवर लाइन भी छोटी हो गई है। इसके अलावा लाइन की साफ सफाई ना होने से अब उसमें ओवरफ्लो की समस्या आती रहती है। इससे इलाके करीब पांच हजार लोगों को बदबू और गंदगी के बीच रहना पड़ता है। वहीं, लोगों को सब्जी खरीदने के लिए इसी गंदगी से होकर जाना पड़ता है। इस बाबत लोगों ने जीडीए अधिकारी से शिकायत कर सीवर सफाई कराने की मांग की है। परिचर्चा ः - पिछले छह महीने से मेन रोड पर ओवरफ्लो से गंदगी जमा रहती है। इससे दिनभर बदबू फैली रहती है। कई बार तो लोगों ने ही मिलकर अपने पैसों पर सीवर लाइन साफ कराई। लेकिन अब समस्या ज्यादा बढ़ गई है। हरिओम पोरवाल- सचिव आरडब्लयूए - घरों के आगे सीवर की गंदगी बहने से दिनभर बदबू फैली रहती है। बच्चों को भी इस गंदगी से बीमारी फैलने का डर लगा रहता है। हल्की बारिश होने के बाद तो हालात और भी ज्यादा बेकार हो जाते हैं। सीवर का पानी ग्राउंड फ्लोर के फ्लैटों में भर जाता है। किशोर ठाकुर-स्थानीय निवासी - कई बार जीडीए में सीवर ओवरफ्लो की शिकायत दे चुके हैं। लेकिन अधिकारी महज आश्वासन देकर लोगों को बहला देते हैं। न्यायखंड में रहना अब मुश्किल होता जा रहा है। क्यूंकि सुविधाएं तो दूर साफ-सफाई भी नहीं होती है। मानूसन आने वाला है तो चिंता कम होने के बजाय बढ़ रही हैं। प्रमोद कुमार- स्थानीय निवासी ---------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन