फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   19.80 lakhs grabbed in the name of trading toys

Ghaziabad News: खिलौनों का व्यापार कराने के नाम पर हड़पे 19.80 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
19.80 lakhs grabbed in the name of trading toys
गाजियाबाद। छोटी बजरिया निवासी नेहा जैन से उनके ही परिचित एक दंपती ने खिलौनों का व्यापार करने के नाम पर 19.80 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में उन्होंने नगर कोतवाली में पल्लवी तिवारी और सागर तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।नेहा जैन का कहना है कि मोहल्ला मिर्जाजान निवासी पल्लवी तिवारी से उनकी दोस्ती थी। पल्लवी व उसके पति सागर ने उनसे खिलौनों का व्यापार करने का प्रस्ताव रखा और 2017 में पहले पांच लाख रुपये और 2018 में 10 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उन्होंने किसी से 6.80 लाख रुपये नकद उधार लेकर दिए। काफी समय बीत जाने के बाद उन्होंने कोई व्यापार शुरू नहीं किया। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने दो लाख रुपये लौटा दिए लेकिन 19.80 लाख रुपये नहीं लौटाए। कई बार वापस मांगे तो वे धमकी देने लगे। एसीपी नगर सुजीत राय का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed