{"_id":"5aa573054f1c1bbc758b4f4a","slug":"191520792325-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर कक्षा पांच की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर कक्षा पांच की छात्रा की मौत
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर से कुचलकर कक्षा पांच की छात्रा की मौत
पहासू। कस्बा स्थित थाने के समीप तेज रफ्तार टैक्ट्रर-ट्राली ने सड़क पार कर रही कक्षा पांच की छात्रा को रौंद दिया। छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। छात्रा की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
पहासू देहात क्षेत्र के गांव नगला बिजलीघर निवासी गोविंद मजदूरी करता है। गोविंद ने बताया कि उसकी बेटी भारती (12) कस्बा स्थित स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। रविवार दोपहर वह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान थाने के समीप साबितगढ़ मिल की ओर से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने भारती को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छात्रा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि गोविंद की तहरीर मिल गई है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।