फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   19 electricity thieves caught during morning checking campaign in Dasna

गाजियाबाद में 'बिजली चोर': छापेमारी में पकड़े 19 लोग, सबसे ज्यादा मिल रही थी शिकायत, सुबह-सुबह पहुंची टीम

Wed, 25 Jun 2025 06:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 06:51 PM IST
सार

गाजियाबाद के डासना में बिजली विभाग ने मॉर्निंग चेकिंग अभियान के दौरान कई घरों पर छापा मारा। जहां टीम ने 19 लोगों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। अधिशासी अभियन्ता मुरादनगर दुर्गेश कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली चोरी की शिकायत आ रही हैं।

विज्ञापन
19 electricity thieves caught during morning checking campaign in Dasna
बिजली विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्रांतर्गत डासना देहात में बिजली विभाग ने मॉर्निंग चेकिंग अभियान में बिजली चोरी करते हुए 19 लोगों को पकड़ा है। जिनके खिलाफ बिजली एन्टी थेफ्ट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उपखंड अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह डासना देहात के उस्मान कालोनी, ननुवा कालोनी, बाबू कालोनी और मोहल्ला किला में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया था। 

विज्ञापन


इस बिजली चोरी अभियान के दौरान 19 लोगों को पकड़ा। इनमें कुछ लोगों के कनेक्शन कटे हुए हैं और ये सीधे बिजली चोरी कर रहे थे। कुछ लोगों ने मीटर को बाइपास करके बिजली चोरी कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ एन्टी थेफ्ट थाने में अवर अभियन्ता अमल सिन्हा ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियन्ता मुरादनगर दुर्गेश कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली चोरी की शिकायत आ रही हैं। इस क्षेत्र में प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिजली का वैध कनेक्शन लेकर बिजली का प्रयोग करें। चेकिंग टीम में उपखंड अधिकारी प्रकाश सिंह के साथ अवर अभियन्ता अमल सिन्हा व लाइनमैन स्टाफ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed