फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   25 हजार का इनामी दुजाना गैंग का शूटर अरुण गिरफ्तार

25 हजार का इनामी दुजाना गैंग का शूटर अरुण गिरफ्तार

Mon, 12 Mar 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
25 हजार का इनामी दुजाना गैंग का शूटर अरुण गिरफ्तार
25 हजार का इनामी दुजाना गैंग का शूटर अरुण गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। ग्रेटर नोएडा में हुए दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अरुण को खोड़ा पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया। इसके पास से पुलिस ने एक नौ एमएम की पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। अरुण अनिल दुजाना गैंग का सक्रिय शूटर है।

एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में जमीनी विवाद को लेकर दिसंबर 2013 में जुनपत गांव निवासी राजकुमार के बेटे नरेंद्र की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद राजकुमार के परिवार को पुलिस सुरक्षा दी गई थी। राजकुमार का बेटा कुलदीप मामले में मुख्य गवाह था। 16 मई 2016 को राजकुमार और उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी नितिन वर्मा घर के बाहर बैठे थे। इसी बीच वहां पहुंचे कार सवार बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोनों की मौत हो गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में अनिल दुजाना समेत 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हत्याकांड में दुजाना गैंग का शूटर ग्रेटर नोएडा के जारचा स्थित झुम्मनपुर गांव निवासी अरुण कुमार फरार चल रहा था। 2017 में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि शनिवार दोपहर खोड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अरुण को हिंडन नहर रोड से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से नौ एमएम की पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। अरुण 21 महीने से दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई राज्यों और जंगलों में छिपा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed