फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   17-year-old girl kidnapped and raped, accused arrested

Ghaziabad News: 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
17-year-old girl kidnapped and raped, accused arrested
मोदीनगर। भोजपुर के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को परिचित ने अगवा कर दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को अगवा कर नोएडा ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

भोजपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति के अनुसार बीते बृहस्पतिवार को उनकी 17 वर्षीय पुत्री अचानक लापता हो गई। परिजनों ने मोदीनगर की भूपेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी युवक आर्यन पुत्र सरजीत पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को किशोरी को बरामद कर आरोपी आर्यन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपी आर्यन ने बताया कि वह किशोरी को छह साल से जानता था। वह किशोरी को जबरन नोएडा होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने विरोध करने पर किशोरी की पिटाई की और किसी से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed