फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हर हर महादेव से गूंजे शिवालय

हर हर महादेव से गूंजे शिवालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
हर हर महादेव से गूंजे शिवालय
हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय
विज्ञापन


गाजियाबाद। महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। दूधेश्वरनाथ मंदिर में रात 12 बजे से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई। मठ मंदिर, नेहरूनगर स्थित शिव मंदिर, स्वयंभू शिव मंदिर, संजयनगर सेक्टर-23 स्थित हनुमान मंदिर में लाखों भक्तों ने भोले का जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि से एक दिन पहले दूधेश्वरनाथ मंदिर से शिव बरात भी निकाली गई।

लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक
दूधेश्वरनाथ मंदिर में सोमवार को पांच लाख से अधिक भक्तों ने जलाभिषेक किया। रविवार रात 12 बजे के बाद से ही यहां भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी जो सोमवार देर शाम तक लगी रही। भक्तों की कतार घंटाघर तक लगी रही। रविवार को देर रात शिव बारात और शिव विवाह का आयोजन हुआ। इसके बाद भोले बाबा के जलाभिषेक के साथ भक्तों के लिए पट खोल दिया गया। शाम को भगवान शिव को 156 प्रकार के प्रसाद का भोग लगाया गया और महाआरती हुई। महंत नारायण गिरि ने कहा कि भगवान शिव का एक नाम आशुतोष भी है जिसका अर्थ होता है शीघ्र प्रसन्न और संतुष्ट होने वाले। इस लिए जो भी श्रद्धालु भक्तिभाव से पूजा करते हैं शिव उन्हें जल्द अपना आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन


मंदिर में रही भव्य सजावट
दूधेश्वरनाथ शृंगार समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल के निर्देशन में मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया था। झूमर और लाइट्स आदि लगाई गई थीं। इस बार भक्तों की सुविधा के लिए जस्सीपुरा मोड़ तक पंडाल लगाया गया और बेंच की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता
भक्तों के लिए दूधेश्वरनाथ मंदिर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सभी भक्त कतार में भगवान शिव के दर्शन कर सकें इसके लिए मंदिर समिति और नागरिक सुरक्षा कोर के 250 वालंटियर्स तैनात किए गए थे। सादी वर्दी में सिविल डिफेंस की महिलाएं भी तैनात रहीं। 400 से अधिक पुलिस के जवान और महिला पुलिसकर्मी तैनात रहे।
मंदिर में पहुंचे वीआईपी ने भी किया जलाभिषेक
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पत्नी के साथ दूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, महापौर आशा शर्मा, विधायक नंदकिशोर गुर्जर सहित सीओ सिटी धर्मेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट यशवर्धन श्रीवास्तव, एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह, रमेश चंद्र तोमर, कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह सहित अन्य ने जलाभिषेक किया।


51 हजार मंत्रों की आहुति के साथ संपन्न हुआ महामृत्युंजय यज्ञ
गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में चल रहे पांच दिवसीय महामृत्युंजय महायज्ञ का सोमवार को समापन हुआ। अंतिम दिन 51 हजार मंत्रों की आहुति हुई। विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए आयोजित 10वें महामृत्युंजय महायज्ञ में पंडित भवानी शंकर शास्त्री सहित अन्य आचार्यों ने यज्ञ किया। महासचिव जगत प्रकाश शर्मा ने बताया कि पांच मार्च को पूर्णाहुति होगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से एसबी सिंह, अनिल शर्मा, बागीश शर्मा, देवेंद्र कुमार गर्ग, धर्म प्रकाश, डॉ. पी कुमार, डॉ. विकास शर्मा, राजेश वर्मा सावित्री देवी, रश्मि, रीता शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। उधर, राजनगर स्थित ब्रेव हार्ट सोसायटी के मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद दोपहर दो बजे से पांच बजे तक भजन कीर्तन हुआ। इस मौके पर मुख्य रूप से एओए प्रेसिडेंट सत्यपाल सिंह यादव, तरुणपाल, जितेंद्र, अजय सक्सेना, डॉ. प्रदीप शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed