{"_id":"59667a644f1c1ba16e8b468a","slug":"161499888228-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप कार्यालय का शिविर सहायक रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टांप कार्यालय का शिविर सहायक रिलीव
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी स्टांप के निर्देश पर शिविर सहायक रिलीव
स्थानांतरण के बाद भी स्टांप कार्यालय में जमे शिविर सहायक अजमल को आईजी स्टांप लखनऊ के निर्देश पर रिलीव कर दिया गया है। निलंबित सहायक आयुक्त स्टांप राजेश कुमार शर्मा के कार्यकाल में दफ्तर की तमाम फाइलें अजमल के ही हाथों में रहती थीं इसलिए उन्हें राजेश का सबसे करीबी माना जाता था। उधर, माना जा रहा है कि स्टांप विभाग से जुड़े कुछ अन्य लोगों पर भी गाज गिरेगी।
अजमल का 5 जून को लखनऊ कार्यालय में स्थानांतरण हुआ था लेकिन वो गाजियाबाद कार्यालय में ही जमे रहे। शिकायत लखनऊ तक पहुंची। आरोप लगा कि तबादले के एक महीनेे बाद भी उन्हें रिलीव नहीं कि या गया।
ऐसी स्थिति में राजेश कुमार के मामले में जांच प्रभावित होने की भी आशंका जताई गई थी। उधर, सहायक आयुक्त मेवालाल पटेल ने बताया है कि आईजी स्टांप का निर्देश मिला था कि शिविर सहायक अजमल के ज्वाइन न करने की स्थिति में लखनऊ कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है इसलिए उन्हें तत्काल रिलीव किया जाए। निर्देश का पालन करते हुए उन्हें रिलीव कर दिया गया है।