फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सिकंदराबाद में जल भराव पर भड़के लोग, एनएच 91 किया जाम

सिकंदराबाद में जल भराव पर भड़के लोग, एनएच 91 किया जाम

Mon, 03 Jul 2017 11:20 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद में जल भराव पर भड़के लोग, एनएच 91 किया जाम
सिकंदराबाद में जल भराव पर भड़के लोग, एनएच 91 किया जाम
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों और पालिका कर्मचारियों से बार-बार शिकायत करने के बाद भी जल भराव से निजात नहीं मिलने पर आजाद नगर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भड़के लोगों ने सोमवार को दादरी गेट चौकी के सामने एनएच-91 पर जाम लगा दिया।

सूचना पर पहुंचे एसएसआई और प्रधान के पति ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

एसडीएम के द्वारा फोन पर जल निकासी की व्यवस्था कराने का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम खोला। आजाद नगर के लोगों ने बताया कि आजाद नगर से सलेमपुर कायस्थ को जाने वाली सड़क टूटी व नीचे होने के कारण सड़क पर पानी भर जाता है।
विज्ञापन


जल निकासी नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुकी है। लोगों को घर से बाहर आने जाने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

सलेमपुर रोड पर बीआरसी कार्यालय के अलावा कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका स्कूल व कई अन्य स्कूल हैं। बच्चों के पानी से होकर गुजरने पर हर समय हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जल भराव से फैली गंदगी से क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों, पालिका कर्मचारियों से बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए लोगों ने आंदोलन करने का निर्णय लिया।

जाम की सूचना पर पहुंचे एसएसआई शैलेश त्यागी और देहात प्रधान संत्रा देवी के पति तरसे राम गुर्जर ने जाम लगा रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

एसएसआई ने लोगों से एसडीएम की फोन पर वार्ता कराई। एसडीएम के जल निकासी की व्यवस्था कराने के आश्वासन पर लोगों ने करीब 15 मिनट बाद जाम खोला। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


जाम खुलने के बाद पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस संबंध में एसडीएम वेदप्रकाश मिश्रा ने कहा कि पालिका की टीम को मौके पर भेजकर पानी निकलवा दिया गया है। स्थायी समाधान के आदेश दिए गए हैं।

वहीं प्रधान संत्रा देवी ने बताया कि विधायक विमला सोलंकी के प्रयास से सड़क निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही पीडब्लयूडी सड़क का निर्माण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed