{"_id":"5d191cd98ebc3e3c6a51ecd3","slug":"156192685110-shahibabad-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइट ऑफ नाइट्स में दिखा विदेशी खिलाडिय़ों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइट ऑफ नाइट्स में दिखा विदेशी खिलाडिय़ों का जलवा
विज्ञापन
फाइट ऑफ नाइट्स में दिखा विदेशी खिलाड़ियों का जलवा
अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद। इंदिरापुरम स्थित हैबिटेट सेंटर में शनिवार रात को मार्शल आर्ट फाइट ऑफ नाइट्स का आयोजन किया गया। इसमें सात फाइट र्हुइं, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी फाइट में जबरदस्त जलवा बिखेरा। कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत और बॉलीवुड कलाकार साहिल खान ने शिरकत की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। लोगों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद उठाया।
फाइट ऑफ नाइट्स का उद्घाटन आयोजक देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर श्रीसंत ने कहा कि किसी भी खेल को खेल भावना से खेल कर उसकी अहमियत को बढ़ाना ही एक खिलाड़ी का धर्म होता है। पहला मुकाबला यश और आदर्श के बीच शुरू हुआ। जिसमें यश ने टैक्रिकल नॉक आउट के जरिए जीत हासिल की। दूसरी फाइट महिला वर्ग के बीच हुई। जिसमें सोनम और रेखा के बीच मुकाबला हुआ। रेखा ने गुईलोटाइन चोक लगाकर सबमिशन के जरिए मैच जीत लिया। तीसरा मुकाबला भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पटेल और कोंगों के खिलाड़ी हर्वे के बीच हुआ। जिसमें सबमिशन लगाकर हर्वे ने जीत हासिल कर ली। चौथा मुकाबला भारत के आकाश गौतम और अफगानिस्तान के खालिद खान के बीच हुआ। इसमें खालिद खान ने नॉकआउट के जरिए जीत दर्ज की। पांचवीं फाइट में भारत के महबूब खान ने अफगानिस्तान के वहिदुल्ला को हराया। छठा मुकाबला भारत के दुर्गादास और नेपाल के भगवती के बीच हुआ। जिसमें दुर्गादास ने जीत हासिल की। आखिरी मुकाबला योगेश जाधव और अंचित के बीच खेला किया। जिसमें योगेश ने रियर नेक चोक लगाकर जीत दर्ज की। खेल का सफल आयोजन कराने में आयोजन समिति के सचिव युद्धवीर सिंह, उपाध्यक्ष संतोष और विकास शर्मा सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।