फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   श्रम कानूनों का कड़ाई से कराया जाएगा पालन

श्रम कानूनों का कड़ाई से कराया जाएगा पालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
श्रम कानूनों का कड़ाई से कराया जाएगा पालन
श्रम कानूनों का कड़ाई से कराया जाएगा पालन
विज्ञापन



गाजियाबाद। मेरठ रोड औद्योगिक एरिया स्थित राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में भारतीय मजदूर संघ गाजियाबाद का जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में बोलते हुए प्रदेश श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश के मजदूरों के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी। श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर श्रम मंत्री को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में संघ ने न्यूनतम वेतन पुर्ननिर्धारण करने व उसे कड़ाई से लागू करने, ठेका प्रथा समाप्त करने में ठेके में काम करने वाले मजदूरों को स्थाई करने, समान कार्य का समान वेतन देने, रेहड़ी, पटरी, रिक्शो, टैम्पो चालकों के लिए सोशल सिक्योरिटी की स्कीमों का सभी मजदूरों को लाभ दिलाने, श्रम विभाग व श्रम न्यायालयों में मजदूरों के वादों को त्वरित निस्तारण कराने, प्रदेश के कर्मचारियों की वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर करने और श्रम बंधु कमेटी का गठन कर नियमित बैठकों का आयोजन करने की मांग की। समारोह में महापौर आशा शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के सह संगठन मंत्री शंकर लाल ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed