फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हर व्यक्ति दो पेड़ लगाएं, धरा को बचाएं : सुरेश खन्ना

हर व्यक्ति दो पेड़ लगाएं, धरा को बचाएं : सुरेश खन्ना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
हर व्यक्ति दो पेड़ लगाएं, धरा को बचाएं : सुरेश खन्ना
हर व्यक्ति दो पेड़ लगाएं, धरा को बचाएं : सुरेश खन्ना
विज्ञापन


गाजियाबाद। प्रदेश सरकार का फोकस इस साल पौधरोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता पर ज्यादा है। रविवार को सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लोगों को कम से कम दो पेड़ लगाने का संदेश दिया। वह साईं उपवन में नगर निगम के पौधरोपण अभियान की शुरूआत करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने नगर निगम, जल निगम और नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की।

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर आशा शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, सुबह करीब नौ बजे साईं उपवन में पहुंचे और पौधरोपण अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि अगर धरती को बचाना है तो पेड़ लगाने होंगे और जल संरक्षण करना होगा। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए कम से कम दो-दो पेड़ प्रत्येक व्यक्ति को लगाने होंगे। नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने कार्यक्रम के दौरान सभी को प्लास्टिक, पॉलिथीन और थर्मोकोल की क्राकरी का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई। नगर विकास मंत्री ने मेरठ तिराहे पर बनाए गए शौचालय का उद्घाटन किया। उन्होंने नगर निगम के स्वच्छ भारत अभियान की सराहना की। सुबह करीब 10:30 बजे नगर विकास मंत्री ने गंगाजल प्लांट स्थित गेस्ट हाउस में नगर निगम, जल निगम, सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। करीब दो घंटे चली बैठक में उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल, अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, विकास कार्यों के टेंडर प्रक्रिया आदि, गौशाला, एंटी भूमाफिया अभियान, पार्कों के रखरखाव, वेंडिंग जोन, सड़कों चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराने और चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण कराकर महापुरुषों के नाम पर नामकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विधायकों से भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान पार्षद राजेंद्र त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, पार्ष्ज्ञद हिमांशु लव, अपर नगरायुक्त शिवपूजन यादव, एसबीएम प्रभारी एके मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed