फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दुकानदार को बेहोश कर गल्ले से उठाए 67 हजार

दुकानदार को बेहोश कर गल्ले से उठाए 67 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार को बेहोश कर गल्ले से उठाए 67 हजार
दुकानदार को बेहोश कर गल्ले से उठाए 67 हजार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कार सवार महिलाओं ने दुकानदार को नशीला पदार्थ सुंघाकर गल्ले से 67 हजार रुपये उड़ा लिए। दुकानदार के भाई ने घटना की तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवरा निवासी अबरार ने बताया कि उसका गांव में ग्राहक सेवा केंद्र है। मुख्य मार्ग पर उसकी कन्फेक्शनरी की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे उसने दुकान के गल्ले में 67 हजार रुपये रखे थे। वह छोटे भाई इकरार को दुकान पर बैठा गांव के अंदर ग्राहक सेवा केंद्र पर चला गया। इसके बाद एक कार दुकान पर आकर रुकी। कार में दो महिलाएं दो पुरुष सवार थे। दोनों महिलाओं ने दुकान से कोल्डड्रिंग नमकीन समेत 90 रूपये का सामान खरीदा। महिलाओं ने दो हजार रूपये का नोट निकालकर दिया। इकरार के छोटा नोट देने के लिए कहने पर दोनों महिलाएं बहस करने लगीं। इसी दौरान दोनों महिलाओं ने पर्स खोलकर इकरार के मुंह के सामने कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया। इकरार के बेहोश होने पर महिलाएं अपने दो साथियों के साथ गल्ले में रखे 67 हजार रुपये लेकर फरार हो गईं। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed