फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शेरपुर निवासी नितिन हत्याकांड : 36 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

शेरपुर निवासी नितिन हत्याकांड : 36 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
शेरपुर निवासी नितिन हत्याकांड : 36 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर
शेरपुर निवासी नितिन हत्याकांड : 36 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर
विज्ञापन

गुलावठी। गुलावठी थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर निवासी किसान नितिन उर्फ नीतू की हत्या के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस नामजद हत्यारोपी को शनिवार को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। उधर, नितिन के परिजन दहशत में हैं।
ग्राम शेरपुर निवासी किसान नितिन (29) की बृहस्पतिवार की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नितिन अपने पीछे पत्नी व दो छोटे पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है। नितिन की हत्या की रिपोर्ट उसके बडे़ भाई लीलू सिंह ने शुक्रवार को दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। नितिन की हत्या उस समय की गई थी जब वह अपने खेत में पानी लगाने के बाद ट्यूबवेल की छत पर सो रहा था। नितिन के बड़े भाई लीलू सिंह के अनुसार नामजद रिपोर्ट कराने के बावजूद हत्यारोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि पुलिस ने नामजद हत्यारोपी टेकचंद उर्फ बब्बू निवासी ग्राम शेरपुर के घर पर दबिश दी है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने से मृतक नितिन के परिजन असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मृतक के भाई लीलू सिंह का कहना है कि उसके घर पर पुलिस की कोई सुरक्षा नहीं है।
विज्ञापन

नितिन को दो महीने पहले मिली थी मारने की धमकी
गुलावठी। नितिन के भाई लीलू सिंह के अनुसार उसके भाई को दो महीने पहले ही हत्यारोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। यह बात उसने गांव के अपने एक मित्र को बताई थी, परंतु परिजनों को इस बात का कुछ भी पता नहीं था। यदि हत्यारोपी की धमका का पहले उन्हें पता होता तो पुलिस में शिकायत करते तथा उसके भाई की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भड़ाना का कहना है कि हत्यारोपी के घर दबिश दी गई है। वहां उसकी बूढ़ी मां एवं दो छोटे बच्चे थे। आरोपी नहीं मिला। आरोपी की तलाश में नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भी उससे संबंधित ठिकानों पर दबिश दी गई है। शीघ्र पकड़ लिया जाएगा। प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों के कारण नितिन की हत्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed