{"_id":"5ceedf98bdec220755419337","slug":"155915872818-ghaziabad-news122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुबन-बापूधाम में गंदे पानी की सप्लाई, शासन पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबन-बापूधाम में गंदे पानी की सप्लाई, शासन पहुंचा मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन-बापूधाम में गंदे पानी की सप्लाई, शासन पहुंचा मामला
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम की विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाले लोग गंदे पानी की सप्लाई से परेशान हैं। स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने शासन में गुहार लगाई है। लोगों की परेशानी को संज्ञान में लेते हुए प्रमुख सचिव आवास ने नगर निगम को तत्काल गंदे पानी की समस्या का निदान करने के आदेश दिया है।
दूसरी ओर निगम अधिकारियों ने एक-दो दिनों के अंदर गंदे पानी की सप्लाई का कारण खोजने और उस पर काम करने की बात कही है। मधुबन बापूधाम में कांशीराम आवासीय योजना सहित जीडीए के एलआईजी व ईडब्ल्यूएस फ्लैट हैं। दूसरी ओर मधुबन बापूधाम में ही कई आवासीय के साथ प्राइवेट कालोनियां भी हैं। ऐसे में बीते कई महीनों से गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान थे। लोगों ने पानी की सप्लाई की समस्या के बाबत कई बार नगर निगम अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात को अनदेखा कर दिया गया। लोगों ने हारकर शासन में इसकी शिकायत की है। इसके बाद जागे निगम ने कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।