फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सुबह से हो गई शाम, नहीं खुला जाम

सुबह से हो गई शाम, नहीं खुला जाम

Tue, 14 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सुबह से हो गई शाम, नहीं खुला जाम
सुबह से हो गई शाम, नहीं खुला जाम
विज्ञापन


हापुड़। तीज और कांवड़ यात्रा के बाद पहला सोमवार पड़ने के कारण शहर को पूरे दिन जाम से जूझना पड़ा। सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तहसील चौपला और मेरठ तिराहे पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस-प्रशासन द्वारा त्योहारों पर शहर को जाम मुक्त रखने के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई है। इसके चलते लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में जाम लगने की आशंका थी, लेकिन ट्रैफिक की सही व्यवस्था के कारण इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन यात्रा समाप्त होने के बाद पहला सोमवार पड़ने के बाद शहर को एक बार फिर जाम झेलना पड़ा। दूसरी ओर तीज होने के कारण सड़कों पर सिंदारा देने वालों की भीड़ रही, जिसके कारण वाहनों का दबाव बढ़ गया। ऐसे में नगर की मेरठ रोड, गढ़ दिल्ली रोड और बुलंदशहर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तहसील चौपला और मेरठ तिराहा जाम के केंद्र रहे। यहां जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी जूझते नजर जाए। हालांकि दोपहर बाद कुछ देर जाम से राहत जरूर मिली। लेकिन शाम को तीजोत्सव होने के कारण एक बार फिर लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed