फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   15 lakhs looted in the name of getting a plot

Ghaziabad News: प्लॉट दिलाने के नाम पर हड़पे 15 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
15 lakhs looted in the name of getting a plot
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर पांच निवासी संजय शर्मा ने उत्तरी दिल्ली के तीमारपुर निवासी कृष्ण दयाल सक्सेना और राजेंद्र नगर के ही रहने वाले नौशाद के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने प्लॉट दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज करवाया है। उनके अनुसार यह धोखाधड़ी नवंबर 2024 से दिसंबर 2024 के बीच हुई। आरोपियों के धमकाने पर उन्होंने 28 जून को पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में संजय शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 में उनकी मुलाकात नौशाद से हुई थी। उसने राजेंद्र नगर स्थित 101 गज के प्लॉट को दिलवाने का झांसा दिया। प्लॉट को उसने अपने दिल्ली निवासी परिचित कृष्ण दयाल सक्सेना का बताया और सौदा 80 लाख रुपये में तय कर दिया। इसके बाद नवंबर और दिसंबर 2024 में तीन बार में बैंक खाते के जरिये 15 लाख रुपये उनसे ले लिए।
विज्ञापन

इसके बाद रजिस्ट्री करवाने के लिए लगातार आरोपी टालमटोल करते रहे। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तब आरोपियों ने उन्हें रकम देने से इनकार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज भी शुरू कर दी। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मामले में संपत्ति संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही बैंक खातों में जो लेनदेन किया गया है, उनकी छानबीन हो रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed