{"_id":"585d61bf4f1c1bfd65e393d3","slug":"15-cng-buses-will-be-finished-in-2017-deadline","type":"story","status":"publish","title_hn":"2017 में 15 सीएनजी बसों की समय सीमा होगी समाप्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2017 में 15 सीएनजी बसों की समय सीमा होगी समाप्त
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
सीएनजी वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल सख्त हो रहा है। एनजीटी की ओर से सीएनजी वाहनों को सड़क पर उतारने के लिए जोर दिया जा रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की तरफ से सीएनजी बसों को बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एनजीटी ने दिल्ली से सटे राज्यों से पूछा है कि वे सीएनजी बसें क्यों नहीं चला सकते हैं।
विज्ञापन
जुलाई 2017 में रोडवेज की 15 सीएनजी बसों की समय सीमा समाप्त होने जा रही है जबकि जुलाई 2016 में भी 15 बसों की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। जुलाई 2017 में अब सिर्फ 62 सीएनजी बसें ही रह जाएंगी, इनके बदले नई बसें नहीं आ रही हैं। कुछ दिन पहले एनजीटी ने दिल्ली से सटे राज्यों से जानकारी मांगी थी कि वह अपने राज्यों में सीएनजी बसें क्यों नहीं चला सकते हैं।
विज्ञापन
अगर एनजीटी ने एनसीआर में सीएनजी बसों का संचालन करने के निर्देश दिए तो उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की मुसीबत बढ़ जाएगी। रोडवेज की हापुड़, मेरठ, नोएडा आदि रूटों पर करीब 77 सीएनजी बसें चल रही हैं, जो छह महीने बाद 62 रह जाएंगी लेकिन नई सीएनजी बसें खरीदने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन
एआरएम एनपी वर्मा ने जुलाई 2017 तक 15 बसें समय सीमा पूरी कर लेंगी। यह बसें नौ लाख किलोमीटर पूरे कर चुकी हैं, इन्हें हटाए जाने के बाद नीलाम कर दिया जाएगा।