फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पीड़ित परिवार बोला:जिसे हमने रोजगार दिया, उसने ही हमारी पीठ में छूरा घोंपा

पीड़ित परिवार बोला:जिसे हमने रोजगार दिया, उसने ही हमारी पीठ में छूरा घोंपा

Thu, 22 Jun 2017 11:44 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार बोला:जिसे हमने रोजगार दिया, उसने ही हमारी पीठ में छूरा घोंपा
‘जिसे हमने रोजगार दिया, उसने ही घोंपा छुरा ’
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर बांके बिहारी मंडप के पास भाजपा नेता महेश अग्रवाल के बड़े भाई सतीश चंद गोयल के घर में हुई लाखों रुपये की डकैती का खुलासा होने के बाद पीड़ित परिवार हतप्रभ है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि जिसे हमने रोजगार दिया, उसने ही हमारी पीठ पर छुरा घोंप दिया। डकैतों के पकड़ने जाने के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


दवा व्यापारी के घर में लाखों रुपये की डकैती डालने वाला मुख्य आरोपी कोई और नहीं बल्कि उनके ही मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला एक युवक निकला है। उसने ही अपने पांच साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जब पूरा मामला प्रकाश में आ गया है तो पीड़ित परिवार आश्चर्य चकित है। सतीश चंद गोयल और उनके बेटे अजय कुमार, अमित कुमार ने बताते हैं कि उनका मेडिकल स्टोर बस स्टैंड पर है।

डकैती का मास्टर माइंड मोहल्ला सददीकपुरा निवासी राजेश करीब ढाई साल पहले उनके पास रोजगार की तलाश में आया था। पैसे की तंगी का जिक्र कर उसने रोजगार मांगा तो उन्होंने उसे मेडिकल स्टोर पर रख लिया।

तब से लेकर अब तक वह मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था। हमने उसे रोजगार दिया और उसने ही हमारी पीठ में छुरा घोंप दिया। उन्होंने कहा कि मास्टर माइंड ने बड़ी ही होशियारी से काम किया था।


मंगलवार रात उनके घर में डकैती हुई थी। डकैती को लेकर उस पर कोई शक नहीं करे, इसलिए वह बुधवार सुबह भी मेडिकल स्टोर पर काम करने आया था। पीड़ित परिवार पुलिस कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed