फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मजदूरी के पैसे मांगने पर दिव्यांग ठेकेदार को मारपीट कर घायल किया

मजदूरी के पैसे मांगने पर दिव्यांग ठेकेदार को मारपीट कर घायल किया

Wed, 07 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी के पैसे मांगने पर दिव्यांग ठेकेदार को मारपीट कर घायल किया
मजदूरी मांगने पर दिव्यांग को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन

गांव ढोलपुर में मजदूरी के पैसे मांगने पर रविवार को पिता-पुत्रों ने दिव्यांग दलित ठेकेदार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बहादुरगढ़ निवासी रविंद्र जाटव ने रविवार को थाने में तहरीर दी है।

तहरीर में उल्लेख किया है कि वह दिव्यांग है और ठेके पर मकान-दुकान बनाने का काम करता है। रविंद्र का कहना है कि उसने गांव ढोलपुर निवासी राजीव का मकान बनाने का ठेका 1 लाख 30 हजार रुपए में लिया था, लेकिन मकान मालिक द्वारा सामान न मंगाने पर कुछ काम बीच में ही रुक गया।
विज्ञापन


उसने कई बार राजीव से सामान मंगाने के लिए कहा, ताकि काम पूरा हो सके। काम रुकने के बाद उसके साथ काम में लगे राज-मिस्त्री और मजदूर अपनी मजदूरी की मांग कर रहे हैं। उन्हें भुगतान करने के लिए पैसा लेने रविवार को राजीव के घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसा मांगने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने अपने दो बेटों काकू और लिट्टू के साथ मिलकर मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। हंगामा होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बचाया।


पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए पैसा दिलाने और कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ वीके आजाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed