फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सोशल साइट पर आपतिजनक फोटो डालने पर भाजपा नेत्री ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सोशल साइट पर आपतिजनक फोटो डालने पर भाजपा नेत्री ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
सोशल साइट पर आपतिजनक फोटो डालने पर भाजपा नेत्री ने दर्ज कराई रिपोर्ट
सोशल साइट पर आपत्तिजनक फोटो डालने पर भाजपा नेत्री ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना में भाजपा नेत्री ने एक व्यक्ति पर सोशल साइट पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने और एसिड अटैक की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि व्यक्ति ने उनका लैपटॉप हड़प रखा है, जिससे उनकी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंदिरापुरम की एक सोसायटी में रहने वाली भाजपा नेत्री ने शिकायत की है कि पृथ्वीराज सिंह को वह कुछ वर्षों से जानती हैं। वह उनकी कार और लैपटॉप हथिया चुका है। आरोपी ने महिला से 20 लाख रुपये से ज्यादा ले रखे हैं, जिन्हें वह वापस नहीं कर रहा। वह महिला को लगातार फोन पर धमकी देता है। उनकी पर्सनल फोटो लैपटॉप से निकालकर सोशल मीडिया पर डाल दी। फोटो व्हाटसएप पर भी वायरल कर दिए। महिला ने आरोप लगाया है कि 10 मई को आरोपी उनके घर के पास आया और उन्हें धमकी दी। आरोपी घर से निकलने पर उनका पीछा करता है और एसिड अटैक की धमकी देता है। महिला का कहना है कि आरोपी खुद को दिल्ली के सीएम का पीए होने का दावा करता है। महिला ने पीएम आफिस, सीएम और पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत भेजी है। एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट, धमकी देना, धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed