फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आरडीसी मल्टीलेवल पार्किंग का लंबा हो सकता है इंतजार-Ghaziabad city

आरडीसी मल्टीलेवल पार्किंग का लंबा हो सकता है इंतजार-Ghaziabad city

Mon, 17 Sep 2018 05:24 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
आरडीसी मल्टीलेवल पार्किंग का लंबा हो सकता है इंतजार-Ghaziabad city
आरडीसी मल्टीलेवल पार्किंग का लंबा हो सकता है इंतजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। आरडीसी में लोगों को जल्द जाम की समस्या से राहत मिलने वाली नहीं है। जीडीए की ओर से जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बनाई जा रही मल्टी लेवल पार्किंग का इंतजार लंबा हो सकता है। जीडीए की ओर से तीन बार मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण के लिए टेंडर निकाले जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई एजेंसी आगे नहीं आई है। दूसरी ओर मल्टीलेवल पार्किंग की साइट पर अस्थायी पार्किंग को भी कोई एजेंसी लेने को तैयार नहीं है।
आरडीसी में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर अंडरग्राउंड मल्टीलेवल पार्किंग विकसित की जानी है। लेकिन प्राधिकरण की मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण संबंधी शर्तों के कारण में एजेंसियां आगे आने को तैयार नहीं है। पार्किंग की शर्तों के तहत निर्माण एजेंसी को मल्टीलेवल पार्किंग से होने वाली आय का कुछ हिस्सा जीडीए को देना होगा। और जीडीए की शर्तों के अनुसार ही केवल 15 फीसदी एरिया पर ही कॉमर्शियल गतिविधियों की इजाजत होगी। ऐसे में एजेंसियां निर्माण का जिम्मा लेने से बच रही हैं।
विज्ञापन


व्यावसायिक केंद्र आरडीसी में मल्टी लेवल पार्किंग बेहद जरूरी
महानगर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र आरडीसी में तमाम ब्रांडेड शोरूम, विभिन्न कंपनियों के ऑफिस, दो मॉडल के अलावा कई कॉमर्शियल गतिविधियां होती है। आरडीसी में रोजाना करीब 10 हजार से अधिक लोग खरीदारी के साथ काम करने के लिए आते हैं। प्रमुख केंद्र होने से यहां वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में पार्किंग का इंतजाम नहीं होने से वाहन बेतरतीब सड़कों पर खड़े होने से जाम की समस्या पैदा होती है। छुट्टियों के दिनों, शनिवार-रविवार के अलावा रोजाना शाम को जाम की समस्या पेश आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडरग्राउंड पार्किंग और ऊपर होगा पिकनिक स्पॉट
आरडीसी में पांच हजार वर्ग मीटर एरिया में अंडरग्राउंड मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण किया जाना है। दो बेसमेंट तक बनने वाली पार्किंग के अलावा ग्राउंड फ्लोर पर सुंदरीकरण करने के साथ पिकनिक स्पॉट विकसित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed