फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तापमान में गिरावट, फिर भी नहीं मिल रही उमस से राहत

तापमान में गिरावट, फिर भी नहीं मिल रही उमस से राहत

Mon, 03 Jul 2017 11:20 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
तापमान में गिरावट, फिर भी नहीं मिल रही उमस से राहत
तापमान में गिरावट, फिर भी नहीं मिल रही उमस से राहत
विज्ञापन


बुलंदशहर जिले में जहां-तहां मानसून की बारिश जारी है, वहीं उमस भी अपना रंग दिखा रही है। तापमान में गिरावट के बावजूद उमस से राहत नहीं मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की बारिश और उमस जारी रहेगी।

जब से मानसून की बारिश शुरू हुई है तब से लेकर अब तक कभी ठंडक तो कभी उमस का सिलसिला जारी है। सोमवार को जिले में जहां-तहां मानसून की बारिश हुई तो कुछ समय के लिए राहत मिली।
विज्ञापन


मगर, अधिकतर समय धूप निकलने से उमस ने सबको बेहाल कर दिया। आसमान में बादल छाए हुए हैं और तापमान में भी गिरावट बरकरार है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 36 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मानसून की बारिश जारी रहेगी और धूप निकलने पर उमस का भी सामना करना पड़ेगा।

मंगलवार को तापमान बढ़ने से उमस में इजाफा होने की संभावना है। मानसून की बारिश के दौरान इस तरह का मौसम आम बात है और बारिश से किसानों के लिए फायदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed