फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   135 km long Eastern Orbital Rail Corridor will connect two states

Ghaziabad News: दो राज्यों को जोड़ेगी 135 किमी लंबी ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
135 km long Eastern Orbital Rail Corridor will connect two states
गाजियाबाद। बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल से होकर गुजरने वाली ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट (ईओआरसी) की बुधवार को जीडीए सभागार में प्रस्तुति दी गई। हरियाणा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कार्पोरेशन के अधिकारियों ने कॉरिडोर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रोजेक्ट के कार्य की क्षमता और सफलता के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कॉरिडोर के निर्माण में नोडल एजेंसी है। कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 135 किलोमीटर होगी। जिससे दिल्ली रेल नेटवर्क पर दबाव से राहत मिलेगी। इसके अलावा न्यू नोएडा इंडस्ट्रीयल टाउनशिप, कृषि उत्पादन केंद्र बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर को बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। एनसीआर को भी रेल कॉरिडोर के माध्यम से सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके अलावा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी रेल लाइन नेटवर्क प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने बताया कि कॉरिडोर के निर्माण से एनसीआर समेत देश में इण्डस्ट्रियल सेक्टर, आयात, निर्यात, मैन्युफैक्चरिंग आदि को कम लागत पर उद्यम स्थापित करने में बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रस्तुतीकरण के दौरान गूगल अर्थ को केंद्रित करते हुए दो वैकल्पिक मार्गों को प्रस्तुत किया गया। साथ ही उन लाइनों की तुलनात्मक विवरण पर भी चर्चा की गई। मार्गों में आने वाली आबादी, मार्ग, रेल क्रॉसिंग एवं अधिग्रहण आदि चुनौतियों पर भी विचार विर्मश किया गया। इस दौरान जीडीए उपाध्यक्ष ने दोनों मार्गों के अध्यन के लिए जीडीए सचिव व अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed