फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पुलिस आज शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराएगी

पुलिस आज शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराएगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस आज शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराएगी
पुलिस आज शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराएगी
विज्ञापन

सिकंदराबाद । दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर मायके के लोगों की बिना जानकारी के दफनाने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को पुलिस शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराएगी। वहीं, आरोपी पक्ष ने आरोपों को बेबुनियाद बताया।

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिनौरा शेख निवासी मोहम्मद खां पुत्र इस्लामुद्दीन खां ने बताया कि उसने अपनी बेटी समरीन की शादी तीन दिसंबर 2018 को सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुरकलां निवासी आमिर पुत्र हरियाले खां के साथ की थी। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालवाले दहेज में बाइक और पचास हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पति आमिर, ससुरा हरियाले खां, सास रूकसाना, जेठ इंतजार, जेठानी अमरीन,ननद अनम उसे प्रताड़ित करते थे। जिसकी जानकारी उसकी बेटी ने उसे दी थी। बताया कि समझाने के बाद भी आरोपी ससुरालवाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उक्त सभी लोगों ने शुक्रवार को समरीन की हत्या कर दी और उसे जानकारी दिए बगैर शव को दफना दिया। शनिवार को उसे घटना की जानकारी हुई। वहीं, आरोपी पक्ष ने मायके पक्ष के लोगों की मौजूदगी में शव को दफनाने और आपसी सहमति से समझौते की बात कही है। आरोपी पक्ष का कहना है कि दोनों पक्षों में गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में लिखित समझौता हुआ। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को (आज) शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed