फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एससी-एसटी पात्रों को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन

एससी-एसटी पात्रों को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन

Thu, 26 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी पात्रों को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन
एससी-एसटी पात्रों को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। उज्ज्वला योजना से वंचित चल रहे एससी/एसटी वर्ग के पात्रों के लिए अच्छी खबर है। योजना के तहत मिल रहे गैस कनेक्शन के लिए अब एससी-एसटी का प्रमाण पत्र काफी है। प्रमाण पत्र दिखाकर भी योजना का लाभ लिया जा सकता है। नए आदेश के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में शामिल पात्रों को भी योजना के तहत कनेक्शन मिलेंगे।

अब तक 2011 की सामाजिक आर्थिक जनगणना की पात्रता सूची से ही गरीबों को मुुफ्त गैस कनेक्शन दिया जा रहा था। जिले में लगभग 35 लाख की आबादी है। जिसमें नौ लाख परिवार हैं। यहां अनुसूचित जाति के बहुत से लोग पात्रता सूची में नहीं है, जिससे इन्हें मुफ्त उज्जवला गैस कनेक्शन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। लेकिन केंद्र सरकार ने आदेश दिए हैं कि अगर किसी के पास एससी-एसटी का प्रमाण है तो उन्हें पात्र मान लिया जाए। गैस एजेंसियों को प्रमाण पत्र देने मात्र से ही इन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन देना पड़ेगा। इतना ही नहीं अब प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भी निशुल्क गैस कनेक्शन मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि पहले प्रदेश में पांच करोड़ गरीबों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया जाना था लेकिन इसकी संख्या बढ़ाकर आठ करोड़ कर दी गई है। अब प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी भी गैस कनेक्शन का लाभ ले सकेंगे। नए आदेश के तहत एससी-एसटी को भी निशुल्क गैस कनेक्शन मिलेगा। जिले में अब तक उज्जवला योजना के तहत एक लाख से अधिक पात्रों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed