फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1,300 kg of adulterated paneer destroyed

Ghaziabad News: 1300 किलो मिलावटी पनीर कराया नष्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
1,300 kg of adulterated paneer destroyed
हापुड़। सिंभावली क्षेत्र के गांव टोडरपुर में मिलावटी पनीर बनाने की चार इकाईयों पर सोमवार की देर रात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। इस दौरान 3.74 लाख रुपये की कीमत का 1300 किलोग्राम मिलावटी पनीर पकड़कर जेसीबी मशीन से गड्ढा कराकर जमीन में दबवाते हुए नष्ट कराया गया। मौके से पनीर के चार और दूध के दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि मौके पर वनस्पति तेल, स्टार्च, दूध पाउडर को मिलाकर पनीर बनाया जा रहा था। यहां तक कि पनीर का निर्माण और भंडारण अस्वच्छ परिस्थितियों में हो रहा था। जांच के बाद टीम ने पनीर को नष्ट कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले जिले में कार्रवाई तेज की गई है। टीम ने ग्राम टोडरपुर निवासी जहीर पुत्र जमील, कादिर पुत्र मीर हसन और जमीर पुत्र जमील की पनीर निर्माणशालाओं पर एक साथ छापा मारा। यह तीनों निर्माणशालाएं एक-दूसरे से सटी हुई हैं। निरीक्षण के दौरान जहीर की निर्माणशाला में करीब 320 किलोग्राम, कादिर के यहां करीब 350 किलोग्राम और जमीर की निर्माणशाला में करीब 550 किलोग्राम तैयार पनीर मिला। तीनों निर्माणशालाओं से पनीर के तीन नमूने और दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया। पनीर के मिलावटी होने और अस्वच्छ परिस्थितियों को देखते हुए तैयार पनीर को नियमानुसार नष्ट करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने गांव में ही सरताज के प्रतिष्ठान से पनीर और दूध का एक-एक नमूना लिया गया। प्रतिष्ठान से करीब 80 किलोग्राम मिलावटी पनीर भी नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई के दौरान निर्माण इकाइयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। विभाग के अनुसार, किसी भी निर्माण इकाई में कोई अपमिश्रक नहीं पाया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पनीर की आपूर्ति भी वाहनों के जरिए दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में होती है।
इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार, विपिन कुमार सिंह और मोहित कुमार, उपनिरीक्षक यतेंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक राहुल चौहान व हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

-------
अगस्त में पकड़ी गई 8255 किलो मिलावटी सामग्री --
त्योहारों से पहले जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई बड़े स्तर पर जारी है। अगस्त माह में ही मिलावटी पनीर, खोया और क्रीम की बड़ी खेप पकड़ी गई है। 19.68 लाख रुपये की कीमत की 8255 किलोग्राम मिलावटी पनीर, खोया व क्रीम को नष्ट कराया गया है। विभागीय कार्रवाई में सबसे अधिक मात्रा पनीर की रही है। अगस्त में 14.18 लाख रुपये की कीमत का 6600 किलो पनीर पकड़ा गया। इसके अलावा 4.07 लाख रुपये का 700 किलोग्राम खोया और 1.43 लाख रुपये की कीमत की 955 किलोग्राम मिलावटी क्रीम पकड़ी गई।
-----
यह कहते हैं अधिकारी --
दिवाली तक जिले में लगातार पुलिस बल के साथ छापा मारा जाएगा। मिलावटी सामग्री को नष्ट कराकर नमूने लिए जाएंगे और अधिक से अधिक जुर्माना लगवाया जाएगा।
- चंद्रशेखर मिश्रा, सहायक आयुक्त द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed