फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   13 year old documents disappeared from GDA, case filed against three clerks

Ghaziabad News: जीडीए से गायब हो गए 13 वर्ष पुराने दस्तावेज, तीन लिपिकों पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
13 year old documents disappeared from GDA, case filed against three clerks
गाजियाबाद।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में मैसर्स रियल एंकर डवलपर्स प्रा. लि. के कालोनाइजर ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान विभाग से तीन कालोनियों के मानचित्र स्वीकृत कराए। स्वीकृत मानचित्र के संबंध में विभाग ने कालोनाइजर को पत्राचार भी किया। हालांकि विभाग में आज तक मानचित्र स्वीकृति और संबंधित अन्य दस्तावेज खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिले। ऐसे में मास्टर प्लान विभाग के लिपिक राहुल शर्मा ने विभागीय लिपिक नवीन चंद, कृष्णकांत और वेद त्यागी के खिलाफ सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मास्टर प्लान के लिपिक राहुल शर्मा के मुताबिक मैसर्स रियल एंकर डवलपर्स प्रा. लि. के कालोनाइजर ने 3 फरवरी 2012 में ग्राम प्रहलादगढ़ी, कनावनी और इंदिरापुरम के विभाग से मानचित्र स्वीकृत कराए। विभाग द्वारा कालोनाइजर और संबंधित अधिकारियों को मानचित्र स्वीकृति संबंधी पत्राचार भी किया गया, जिसका रिकार्ड मास्टर प्लान में मौजूद है। हालांकि मानचित्र स्वीकृति और अन्य दस्तावेज 13 वर्षों की खोजबीन के बाद भी नहीं मिले। नवंबर 2014 को तत्कालीन मुख्य नगर नियोजक ने स्वीकृत मानचित्र को खोजने के निर्देश दिए। काफी खोजबीन के बाद भी जब दस्तावेज नहीं मिले तो वर्ष 2024 में मास्टर प्लान के तीन लिपिकों के खिलाफ तहरीर भी संबंधित थाने में दी गई। हालांकि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। खोजबीन जारी रही और मास्टर प्लान विभाग से दस्तावेज गायब होने पर मंगलवार को विभाग के राहुल शर्मा ने तीनों लिपिक नवीन चंद्र, कृष्णकांत और वेद त्यागी के खिलाफ सिहानी गेट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि लिपिक राहुल शर्मा की तहरीर पर तीनों लिपिकों नवीन चंद्र, कृष्णकांत और वेद त्यागी के खिलाफ लोकसेवक द्वारा संपत्ति का गलत इस्तेमाल की धारा 409 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed