फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   13 new case in ghaziabad

झंडापुर में मृतका के परिवार के पांच सहित 13 नए कोरोना पॉजिटिव 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
13 new case in ghaziabad
गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण फैलने की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शुक्रवार को 13 नए मरीजों की पुष्टि के साथ ही मरीजों की संख्या 133 हो गई है। इनमें से पांच मरीज झंडापुर में मृतका के परिवार के हैं। महिला की मौत पांच दिन पहले दिल्ली में हुई थी। तीन खोड़ा के रहने वाले हैं, जबकि दो महिलाएं अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराने गई थीं। औपचारिक जांच में पुष्टि हुई है। एक एक मरीज झंडापुर, गोविंदपुरम व लोनी के हैं। वर्तमान में सबसे अधिक गंभीर स्थिति खोड़ा की हो रही है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण को लेकर मुंबई का धारावी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस क्षेत्र में अब तक सबसे अधिक 14 मामले मिल चुके हैं। इनमें एक मरीज की मौत भी हो चुकी है, जबकि दो डिस्चार्ज हुए हैं और अभी भी 11 मरीजों का उपचार चल रहा है। शुक्रवार को 268 जांच रिपोर्ट मिली है, इनमें से 13 पॉजिटिव पाए गए हैं, 212 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी 569 जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed