फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   13 land mafias identified in Ghaziabad

गाजियाबाद में 13 भूमाफिया चिह्नित: प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई, 100 से अधिक शिकायतों की हो रही जांच

Thu, 10 Sep 2026 11:19 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Thu, 10 Sep 2026 11:19 PM IST
सार

प्रशासन ने भू-माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू किया है। शिकायतों के आधार पर 13 भू-माफिया चिह्नित कर टास्क फोर्स ने कार्रवाई की संस्तुति की है। 100 से अधिक शिकायतों की जांच जारी है।

विज्ञापन
13 land mafias identified in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

लोगों की जमीनों पर कब्जा करने वाले भू-माफियाओं पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल में आई शिकायतों के आधार पर 13 लोगों को भूमाफिया के रूप में चिह्नित किया गया है। भू-माफिया टास्क फोर्स की जांच के बाद लोनी से 10, सदर से दो और मोदीनगर से एक व्यक्ति पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी रवींद्र मांदड़ ने बताया कि प्राप्त शिकायतों की जांच टास्क फोर्स को सौंपी गई थी। जांच में ये नाम सामने आए हैं। इनके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों को परेशान करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 से अधिक शिकायतों की जांच जारी
प्रशासन ने अवैध कब्जों को लेकर गृह प्रवेश अभियान चलाया है। इसके बाद बड़ी संख्या में शिकायतें मिली हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि पहले पीड़ित के दस्तावेजों की जांच की जाती है। दस्तावेज सही मिलने पर मामला भू-माफिया सेल को भेजा जाता है। फिलहाल 100 से अधिक शिकायतों की जांच चल रही है। कई पीड़ितों को उनकी जमीन और मकान वापस भी दिलाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed