{"_id":"6834c427726457099b05f856","slug":"1294-lakh-rupees-cheated-through-telegram-task-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-643768-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टेलीग्राम टास्क के जरिए 12.94 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टेलीग्राम टास्क के जरिए 12.94 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर के सेक्टर-23 निवासी शितिज त्यागी से साइबर ठगों ने टेलीग्राम टास्क के जरिए 12.94 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर थाने में सोमवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि शितिज त्यागी के मुताबिक उनके मोबाइल पर कुछ दिन पूर्व एक उनके मोबाइल पर एक मिंट ट्रेडिंग एप का लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने पर कॉल आया और कॉलर युवती ने अपना नाम प्रिया शर्मा बताया। कॉलर ने एवरी मीडिया टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. का खुद को प्रतिनिधि बताया। साथ ही सोशल मीडिया पर अच्छे वेतन की नौकरी और घर बैठे पार्ट टाईम करने पर एक से तीन हजार रुपये रोजाना आय होने का झांसा दिया। जिसके बाद उन्हें टेलीग्राम से जोड़कर टास्क दिए गए।
गूगल पर पहले निश्शुल्क और फिर भुगतान कराकर टास्क जारी किए गए। पीड़ित के अनुसार उन्हें गूगल पर पांच सितारा होटलों की समीक्षा करने का टास्क दिए गए। इससे उन्हें तीन हजार रुपये की आमदनी भी हुई। जिसके बाद उन्हें एक ग्रुप में जोड़कर बड़ा निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। पीड़ित ने करीब एक दर्जन बैंक एकाउंट में धनराशि ट्रांसफर की। बताया कि डी-मैट एकाउंट पर उन्हें निवेश की गई धनराशि का लाभ भी दर्शाया जा रहा था। हालांकि जब उन्होंने कुछ धनराशि खाते से निकालने का प्रयास किया तो असफल रहे। जिसके बाद उन्होंने ग्रुप के एडमिन सिद्धार्थ चतुर्वेदी से शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि साइबर ठगों ने उन्हें अतिरिक्त धनराशि जमा करने का दबाव बनाया। पीड़ित शितिज त्यागी के अनुसार उन्होंने साइबर ठगों के बताए खातों में 12 लाख 94 हजार 600 रुपये ट्रांसफर किए। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर थाने में बीएनएस के अंतर्गत आपराधिक विश्वासघात की धारा 318(2) और कम्प्युटर संशाधनों से धनराशि ट्रांसफर करने की धारा 66डी में मुकदमा दर्ज कराया। एडीसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।