फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   125 families stranded in border dispute, wait for sewer connection

सीमा विवाद में फंसे 125 परिवार, सीवर कनेक्शन का इंतजार

Wed, 24 May 2017 09:38 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 24 May 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
125 families stranded in border dispute, wait for sewer connection
सीवर - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद। न्यू शताब्दीपुरम कालोनी के जैन अपार्टमेंट के तकरीबन 125 परिवार सीमा विवाद में फंस गए हैं। वर्ष 2015 से लगातार मिन्नतें करने के बावजूद नगर निगम कालोनी की सीवर लाइन को मेन लाइन से नहीं जोड़ रहा है हालांकि जीएम जलकल कालोनी में कैंप लगाकर लोगों को सीवर कनेक्शन देने के आदेश भी दे चुकी हैं।

विज्ञापन


अब जलकल अभियंता आरके यादव ने कालोनी को निगम सीमा क्षेत्र से बाहर बताकर कनेक्शन देने से इंकार कर दिया है। इसके विरोध में कालोनी वासियों ने बुधवार को प्रदर्शन कर निगम का विरोध किया।
विज्ञापन


कालोनी निवासी गीता त्यागी का कहना है कि अपार्टमेंट में सीवर लाइन डली हुई है। इससे महज 100 मीटर दूर नगर निगम की मेन सीवर लाइन है। कालोनी की सीवर लाइन को उस मेन लाइन से जोड़ा जाना है। कालोनी के लोग निगम का सीवर कनेक्शन शुल्क भी देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त 2015 से नगर निगम में कनेक्शन के लिए कई बार आवेदन किया जा चुका है, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया जा रहा। निवासी आरके त्यागी का कहना है कि सीवर डिस्चार्ज न होने की वजह से हर महीने 30 हजार रुपये देकर सीवेज को मशीनों के जरिए साफ कराया जा रहा है।

उनका कहना है कि डीएम से लेकर मेयर, महाप्रबंधक जल, नगरायुक्त सभी से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि नगर निगम की जीएम जलकल मंजू रानी गुप्ता करीब 15 दिन पूर्व अवर अभियंता को निगम का शुल्क जमा कराकर सीवर कनेक्शन देने के आदेश दे चुकी हैं।

बावजूद इसके अवर अभियंता ने कनेक्शन नहीं दिया। जीएम अपने ही विभाग के इंजीनियरों को कड़ा पत्र लिख चुकी हैं कि कनेक्शन न देकर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है।


अधिकारी बोले
न्यू शताब्दीपुरम का जैन अपार्टमेंट नगर निगम की सीमा में नहीं है। वह डासना नगर पंचायत में आता है। ऐसे में दूसरे क्षेत्र की सीवर लाइन निगम की लाइन में नहीं जुड़वाया जा सकता। - आरके यादव, अधिशासी अभियंता, जलकल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed