फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हादसे में स्कूटी सवार भतीजी की मौत, चाचा बाल-बाल बचा-Ghaziabad city

हादसे में स्कूटी सवार भतीजी की मौत, चाचा बाल-बाल बचा

Mon, 17 Sep 2018 04:19 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 04:19 AM IST
विज्ञापन
हादसे में स्कूटी सवार भतीजी की मौत, चाचा बाल-बाल बचा-Ghaziabad city
accident

स्कूटी पर चाचा के साथ जन्मदिन कार्यक्रम में जा रही 11वीं की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। एनएच-24 पर हुए इस हादसे में चाचा बाल-बाल बच गए। चाचा ने ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी की रहने वाली 11वीं की छात्रा अंजलि अक्षय एंकलेव में रहने वाले अपने चाचा ऋषिपाल के साथ शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे महरौली में रिश्तेदारी में जा रही थी। यहां एक जन्मदिन कार्यक्रम था। अंजलि और ऋषिपाल स्कूटी से महरौली स्थित विक्रांत फार्म हाउस के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी असंतुलित हो गई और दोनों गिर गए। आरोपी चालक फरार हो गया। ऋषिपाल घायल अंजलि को लेकर कोलंबिया अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


यहां करीब दो घंटे इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। परिजन उसे लेकर घर चले गए। देर रात अंजलि की तबियत फिर बिगड़ गई। ऋषिपाल ने पुलिस को बताया कि अंजलि को लेकर फिर से अस्पताल पहुंचे, जहां देर रात करीब तीन बजे उसने दम तोड़ दिया। कविनगर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर ऋषिपाल की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने की वजह से मौत हो जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसआई हिंदवीर सिंह का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। नंबर के आधार पर ट्रक को ट्रेस किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed