फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   12 trains will not run for three months, trips of two will be reduced

Ghaziabad News: तीन महीने नहीं चलेंगी 12 ट्रेनें, दो के फेरे होंगे कम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
12 trains will not run for three months, trips of two will be reduced
गाजियाबाद। दिसंबर, जनवरी, फरवरी में यात्रियों के सफर करने की राह मुश्किल हो सकती है। कोहरे के कारण गाजियाबाद से होकर जाने वाली 12 ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। दो ट्रेनों के फेरे भी कम किए गए हैं। यात्री पहले से ही इन ट्रेनों में सीट बुक न करें। रेलवे ने दो महीने पहले ही यह जानकारी साझा की है। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ सुधांशु शेखर ने बताया कि कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण दो दिसंबर से 28 फरवरी तक 12 ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए पहले ही यह जानकारी साझा की गई है।
विज्ञापन

-इन ट्रेनों का नहीं होगा संचालन-
12523-24 न्यू जलपाइगुड़ी-नई दिल्ली-न्यू जलपाइगुड़ी
15035-36 दिल्ली काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस
15127-28-वाराणसी-दिल्ली, वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
12583-84-आनंदविहार लखनऊ आनंदविहार डबल डेकर
15058-57-आनंदविहार गोरखपुर आनंद विहार एक्सप्रेस
15621-22-कामाख्या आनंद विहार कामाख्या एक्सप्रेस
-इन ट्रेनों के कम होंगे फेरे-
दिसंबर, जनवरी, फरवरी में लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस (15909-10) सप्ताह में एक दिन चलेगी। इसके अलावा नई दिल्ली बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (15127-28) सप्ताह में दो दिन चलेगी।
विज्ञापन

-25 मिनट देरी से पहुंची खुर्जा ईएमयू-
बृहस्पतिवार को खुर्जा ईएमयू एक्सप्रेस 25 मिनट, रेवाड़ी मेरठ छावनी 40 मिनट, गाजियाबाद एक्सप्रेस 42 मिनट, दिल्ली अलीगढ ईएमयू विशेष 45 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल साढ़े सात घंटे, सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, कैफियत एक्सप्रेस सवा चार घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed