फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   12 copycats caught in two days, report sent to university

Ghaziabad News: दो दिन में पकड़े 12 नकलची, यूनिवर्सिटी को भेजी रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
12 copycats caught in two days, report sent to university
हाथ पर नकल लिखकर लाया छात्र
गाजियाबाद। सीसीएसयू की विषम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान यूनिवर्सिटी के उड़नदस्ते ने सोमवार और मंगलवार को एनएच-9 स्थित रॉयल कॉलेज से 12 नकलची पकड़े।
विज्ञापन

दो छात्र हथेली व बाजू पर नकल लिखकर लाए थे। उड़नदस्ते को देखकर उन्होंने नकल को मिटाने की कोशिश की। उड़नदस्ते की टीम ने यूनिवर्सिटी को रिपोर्ट भेज दी है। रॉयल कॉलेज में ही दो छात्र मोबाइल खोलकर गूगल की मदद से कॉपी में उत्तर लिखते हुए पकड़े गए। अन्य छात्रों से उड़नदस्ते ने पर्ची व किताब के पन्ने बरामद किए।
दो दिन में एक ही कॉलेज से 12 नकलची पकड़े जाने के बाद सीसीएसयू का उड़नदस्ता भी सक्रिय हो गया है। बरामद सामग्री समेत कॉपी व प्रश्नपत्र को कब्जे में लेकर उड़न दस्ते ने यूनिवर्सिटी को रिपोर्ट भेज दी। रॉयल कॉलेज की प्राचार्य टीना गर्ग ने बताया कि छात्रों के नकल करने की सूचना कॉलेज ने ही यूनिवर्सिटी के उड़नदस्ते को दी है। छह छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ा : सीसीएसयू के उड़नदस्ते के प्रभारी डॉ. विनय चिकारा ने बताया कि रॉयल, आईएमआर, आईएएमआर कॉलेज में भी उड़नदस्ते ने चेकिंग की।
विज्ञापन

इस दौरान कई छात्र ऐसे मिले, जिनके पास मोबाइल व अन्य उपकरण थे लेकिन वह इनका इस्तेमाल करते नहीं मिले। इसलिए उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
शिक्षकों को रिलीव नहीं कर रहे कॉलेज : सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में करीब ढाई लाख छात्र प्रोफेशनल व एनईपी की परीक्षाएं दे रहे हैं। 16 दिसंबर से परीक्षाएं शुरू हुई थीं। इसके बावजूद भी जिन कॉलेजों के शिक्षकों की उड़न दस्ते में डयूटी लगी है, उनमें अधिकांश ने अभी डयूटी ज्वॉइन नहीं की है। कई कॉलेजों से भी रिलीव नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed