फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1,189 women did not receive the benefits of the Janani Suraksha Yojana.

Ghaziabad News: 1189 महिलाओं को नहीं मिला जननी सुरक्षा योजना का लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
1,189 women did not receive the benefits of the Janani Suraksha Yojana.
गाजियाबाद। अस्पताल में प्रसव कराने के बाद भी जिले की 1189 महिलाएं जननी सुरक्षा योजना की एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के लिए भटक रही हैं। किसी महिला के खाते की केवाईसी पूरी नहीं है तो किसी की डिटेल ही पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सकी है। अस्पतालों में स्टाफ की कमी और प्रसव के समय लाभार्थियों का पूरा विवरण दर्ज नहीं किए जाने से भुगतान की प्रक्रिया अटक गई है। मामले की समीक्षा में स्थिति सामने आने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और सभी पात्र महिलाओं के खातों में जल्द राशि पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में अप्रैल से आठ सितंबर तक कुल 8960 महिलाओं के प्रसव अस्पतालों में कराए गए। इनमें से 6879 महिलाओं के खातों में जननी सुरक्षा योजना के तहत एक-एक हजार रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। वहीं, 499 महिलाओं के बैंक खातों की केवाईसी पूरी नहीं होने के कारण भुगतान अटका है। इसके अलावा 393 महिलाओं की जानकारी पोर्टल पर दिखाई ही नहीं दे रही है। इस तरह कुल 1189 महिलाएं अभी योजना के लाभ से वंचित हैं।
विज्ञापन

भुगतान के लिए महिलाएं प्रसव के बाद अस्पतालों के चक्कर काट रही हैं। कई लाभार्थी अस्पताल में बाबू और संबंधित कर्मचारियों से संपर्क कर चुकी हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिकारियों के अनुसार अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी के कारण लाभार्थियों का विवरण तैयार करने, दस्तावेजों की जांच और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में देरी हो रही है। कई मामलों में भर्ती के समय भी महिलाओं की पूरी जानकारी दर्ज नहीं हो पाती है, जिससे बाद में भुगतान प्रक्रिया प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम ने लंबित लाभार्थियों का पूरा विवरण मांगा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र महिलाओं की जानकारी तत्काल दुरुस्त कराकर उनके खातों में योजना की धनराशि भेजी जाए। साथ ही जिन महिलाओं के खाते से संबंधित औपचारिकताएं पूरी नहीं हैं, उन्हें भी जल्द पूरा कराने को कहा गया है।


अस्पताल में बैठेगा बैंककर्मी
नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार राव ने बताया कि लंबित सभी महिलाओं का विवरण जुटाया जा रहा है। जल्द से जल्द उनके खातों में योजना की राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अस्पताल में बैंक का एक कर्मचारी भी बैठाया जाएगा, ताकि जिन महिलाओं का बैंक खाता नहीं है, उनकी बैंक संबंधी जानकारी तत्काल दर्ज कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed