{"_id":"5c65caecbdec22739604580a","slug":"111550174956-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के बाबू को हनीट्रैप में फंसाया, कथित पत्रकार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के बाबू को हनीट्रैप में फंसाया, कथित पत्रकार गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम के एक बाबू को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। एक स्थानीय चैनल के कथित पत्रकार ने युवती के साथ मिलकर बाबू के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। आरोप है कि बाबू से मामला रफा-दफा करने की एवज में 15 लाख रुपये मांगे जा रहे थे और 54 हजार रुपये वसूल भी चुके थे। बाबू की शिकायत पर पुलिस ने चैनल के कथित पत्रकार और युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
कविनगर थाना क्षेत्र के संजयनगर क्षेत्र में रहने वाले प्रदीप अग्रवाल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में बाबू हैं। उनके मुताबिक कुछ दिनों पूर्व राकेश चौहान निवासी शास्त्रीनगर ने उन्हें खुद को ‘आप अभी तक’ न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर कॉल की थी। राजेश चौहान ने उसके दफ्तर में काम करने वाली एक युवती की नौकरी लगवाने के बहाने उनसे मिलवाया था। राकेश और उसके एक साथी नवनीत ने युवती को मिलवाया था, इसी दौरान उन्होंने दोनों के अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो भी बना ली। हालांकि कविनगर पुलिस का कहना है कि युवती ने बाबू को हनी ट्रैप में फंसा लिया और दोनों नगर निगम की एक नर्सरी के कमरे में मिले थे। इसके बाद आरोपी पीड़ित बाबू को ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये की मांग करने लगे। रकम न देने पर उनकी अश्लील वीडियो अपने न्यूज चैनल पर चलाने की धमकी दी गई। पीड़ित बाबू ने बुधवार को ब्लैकमेल कर रहे कथित पत्रकार राकेश चौहान, नवनीत और आरोपी युवती के खिलाफ रंगदारी मांगने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सौदेबाजी कर 50 हजार रुपये दे चुके था बाबू
एसएचओ कविनगर राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी राकेश और नवनीत अपने फोन से पीड़ित को कॉल कर धमकाते रहे और रुपये न देने पर उनका अश्लील वीडियो चैनल पर चलाने की धमकी देते रहे। एसएचओ के मुताबिक पूछताछ में आरोपी राकेश चौहान ने बताया कि उसने आप अभी तक चैनल के मालिक इमरान के कहने पर नगर निगम के बाबू को हनी ट्रैप में फंसाया था। चैनल संचालक ने कहा था कि बिजनेसमैन और नौकरीपेशा लोगों को ब्लैकमेल कर पैसा कमाओ और चैनल की भी प्रोग्रेस कराओ। आरोपियों ने शुरुआत में 15 लाख की मांग की और बाद में बात 6 लाख में तय हो गई। आरोपियों ने पीड़ित से करीब 54 हजार रुपये वसूल भी लिए थे। इनमें से 20 हजार रुपये चैनल के मालिक इमरान ने अपना हिस्सा बताकर राकेश से ले लिए, जबकि 30 हजार रुपये युवती को देने थे। यह 30 हजार रुपये पुलिस ने राकेश चौहान के पास से बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की ऑडियो-वीडियो रिकार्डिंग
ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार राकेश चौहान के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस मोबाइल में नगर निगम के बाबू की वीडियो रिकार्डिंग और वसूली के लिए गई बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी मिली है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने नगर निगम के बाबू को हनी ट्रैप में फंसाने के लिए युवती को हायर किया था। वह चैनल में काम नहीं करती थी।
बाबू का विवादों से पहले भी रहा है नाता
नगर निगम का जो बाबू हनी ट्रैप में फंसा है, उसका नाता पहले भी विवादों से रहा है। पूर्व में नगर निगम की एक महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत, छेड़छाड़ करने के मामले में वह फंस चुका है। महिला के शोर मचाने पर मामला सिहानी गेट थाने तक पहुंचा था, हालांकि नगर निगम के कुछ अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला रफादफा करा दिया था। नगर आयुक्त ने बाबू को फटकार भी लगाई थी।