{"_id":"5959417b4f1c1b7e678b4aa1","slug":"111499021691-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई पर हुआ बवाल, दुल्हन बोली नहीं जाऊं ससुराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई पर हुआ बवाल, दुल्हन बोली नहीं जाऊं ससुराल
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदाई पर हुआ बवाल, दुल्हन बोली नहीं जाऊं ससुराल
जहांगीराबाद नगर में शनिवार को एक शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब विदाई के वक्त दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इस दौरान मामूली कहासुनी ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। ऐसे में घराती व बाराती पक्ष में जमकर मारपीट हुई।
इस दौरान पथराव भी किया गया। मारपीट में दूल्हे और उसके भाई को घरातियों ने जमकर धुना। बारातियों ने खेतों में भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हन पक्ष की शिकायत पर दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया। बाद में समझौते के बाद दूल्हे के पिता को छोड़ा गया और दुल्हन को विदा किया गया।
औरंगाबाद क्षेत्र से एक बारात नगर के एक मोहल्ले में आई थी। सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से मारपीट व पथराव शुरू हो गया। दूल्हे व उसके भाई को घरातियों ने जमकर धुना। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। दुल्हन पक्ष के लोगों की लिखित तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया।
दुल्हन ने भी निकाह ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इसको लेकर रविवार को पूरे दिन सपा के एक नेता के नेतृत्व में दोनों पक्षों की बिरादरी के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। जिसके बाद दुल्हन ससुराल गई।
वहीं, कार्यवाहक कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद दूल्हे के पिता को रिहा कर दिया गया है। इसके बाद दुल्हन को भी विदा करा दिया गया।