फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   11 people, including a mother and daughter, trapped and injured after the lintel of a warehouse under construction collapsed.

Ghaziabad News: निर्माणाधीन गोदाम का लिंटर गिरने से मां-बेटी समेत 11 दबे, घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
11 people, including a mother and daughter, trapped and injured after the lintel of a warehouse under construction collapsed.
शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास रावल पिण्डी गार्डन में निर्माणधिन इमारत की शटरिंग गिरने से हुए हा - फोटो : Archive
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र में रावल पिण्डी गार्डन में सोमवार देर शाम निर्माणाधीन भवन का लिंटर भरभराकर गिर गया। इसमें लिंटर पर काम कर रही मां-बेटी समेत 11 लोग दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल व एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डॉग स्क्वायड टीम ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में पांच की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका मोहन नगर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुरुआती जांच में निर्माण के दौरान नियमों की अनदेखी और लापरवाही के कारण हादसे की बात सामने आई है। पुलिस ने गोदाम के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के पीछे रावल पिण्डी गार्डन के मकान संख्या-218/4 में करीब 200 वर्गगज के भूखंड विपुल सोनी का है। सोमवार में दिन से भूखंड पर गोदाम नुमा भवन पर लिंटर डालने का काम हो रहा था और काफी हद तक पूरा हो चुका था। शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक लिंटर शटरिंग समेत भरभराकर गिर गया। हादसे में मौके पर मौजूद एक बच्चा, महिला व पुरुष श्रमिकों समेत 11 लोग दब गए। लिंटर गिरने के धमाके से हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर से दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। 10 मिनट बाद पुलिस को सूचना मिली। साहिबाबाद, शालीमार गार्डन, लिंक रोड ओर इंदिरापुरम समेत चार थानों की पुलिस के अलावा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल टीम और डिजिटल वॉलंटियर फोर्स मौके पर बुलाई। क्रेन व अन्य उपकरणों से मलबा हटाते हुए दबे लोगों को निकालना शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे में सभी 11 घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राज करन नय्यर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस समेत बचाव टीमों को मौके पर रवाना किया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। राहत कार्य के बाद जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


निजी अस्पताल में भर्ती चार घायल गंभीर, बाकी को दिया का प्राथमिक उपचार
डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि एमएमजी अस्पताल में भर्ती छह घायलों में संभल के जामलपुर निवासी वीरपाल (25), दिल्ली के खजूरी खास ब्लॉक-सी निवासी तौफीक (25), संभल के देवड़ी निवासी भोला(19), संभल के देवड़ी जितेंद्र (19), मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी श्रीराम (39) और कन्नौज के नरूइया निवासी रोशन शर्मा (35) इन सभी को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि तौफीक को ज्यादा चोट आई है। बाकी सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है। वही, मलबे में सबसे नीचे दबकर घायल हुए रामू, विक्की, महफूज्जा, नगमा (10) व मुजाहिद आदि को नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुजाहिद और महफूजा पति-पत्नी हैं और नगमा उनकी बेटी है। यह केयर टेकर के रूप में काम करते हैं। मुजाहिद को छोड़कर अन्य चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना सपोर्ट के 25 फुट ऊंचाई पर डाला जा रहा था लिंटर
डीसीपी ने बताया प्लाट का क्षेत्रफल 200 वर्गगज है। यहां पर बिना किसी ठोस सपोर्ट और करीब 25 फीट ऊंचाई पर लिंटर डालने के कारण हादसा हुआ। उनका कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। भूखंड मालिक विपुल को हिरासत में लिया है। वही, आसपास के लोगों ने शुरुआत में पहुंचकर खुद ही राहत कार्य शुरू कर दिया था।


रात 10 बजे तक पूरा किया गया राहत कार्य, कोई जनहानि नहीं
अधिकारियों ने बताया कि रात 8 बजे तक सभी घायलों को मलबे में से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। लेकिन इसके बाद भी किसी के दबे होने की आशंका के मद्देनजर देर रात तक पुलिस, दमकल, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। रात 10 बजे तक पूरा कार्य के लिया गया।

शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास रावल पिण्डी गार्डन में निर्माणधिन इमारत की शटरिंग गिरने से हुए हा

शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास रावल पिण्डी गार्डन में निर्माणधिन इमारत की शटरिंग गिरने से हुए हा- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed