फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   11 lakh rupees fraud in the name of giving franchise

Ghaziabad News: फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
11 lakh rupees fraud in the name of giving franchise
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने दो युवकों पर फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित सुरेश चंद बेनीवाल(64) ने विजयनगर थाने में दीपक कुमार और ललित सैलानी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि सुरेश चंद बहनीवाल ने बताया कि दीपक कुमार और उसके भाई ललित सैलानी मेसर्स फीदर्स इनोवेशन इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के मालिक हैं। आरोप है कि इन्होंने फर्जी आधार कार्ड व फर्जी कंपनी दिखाकर उनसे फ्रेंचाइजी देने के नाम पर छह लाख रुपये व्यापार करने के लिए ले लिए और वायदा किया था कि हर महीने प्रॉफिट के 35,000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से देंगे। साथ ही इन लोगों ने उनका एक ऑफिस व गोदाम भी 10,000 रुपये किराये पर ले लिया, जिसका जनवरी 2025 से अब तक कोई किराया नहीं दिया। तीन हजार रुपये का बिजली का बिल भी दीपक कुमार ने अदा नहीं किया है।
विज्ञापन

करीब 11 लाख रुपये से ज्यादा की रकम होने के बाद भी उन्हें नहीं दी गई। आरोप है कि रकम मांगने पर नहीं दे रहे हैं और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed