{"_id":"5c9a83a4bdec22141e223477","slug":"101553630116-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से दुखी महिला कलक्ट्रेट में बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से दुखी महिला कलक्ट्रेट में बेहोश
विज्ञापन
पुलिस से दुखी महिला कलक्ट्रेट में बेहोश
गाजियाबाद। बेटी के साथ छेड़छाड़ और पति पर जानलेवा हमला करने के मामले पुुलिस द्वारा न करने नाराज महिला फरियाद लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंची तो बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला के साथ आए परिजनों व अन्य लोगों ने जैसे तैसे उठाया तो कुछ समय में होश आने पर हालात सामान्य हुई। इसी बीच मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट यशवर्धन सिंह ने उनकी फरियाद सुनी। उसके बाद जिलाधिकारी से पीड़ित परिवार को मिलवाया गया तो उन्होंने पुलिस को मामले में तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट तलब कर ली। पुलिस को निर्देश दिया कि वो पीड़ित परिवार को बिना कोई देरी कर पूरी सुरक्षा दे।
मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के एक युवक प्रियम से जुड़ा है, जिस पर पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का जबरन फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लड़की से मिलने का दबाव बना रहा। 22 मार्च को उसने लड़की के पिता को फोन कर बातचीत करने के लिए बुलाया। जहां पहले उसने जबरन कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर जहर देनी की कोशिश की। जब कोल्ड ड्रिंक नहीं पी तो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया, जिसमें गंभीर चोटें आई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस मामले में अब तक दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर भी हल्की धाराओं में दर्ज की है। पीड़िता के पिता ने डीएम को मारपीट के बाद घायल अवस्था के भी फोटो दिखाए। उधर, डीएम ने पीड़ित की शिकायत पर एसएचओ विजय नगर को आदेश दिया है कि मामले में कठोर कार्रवाई करते हुए अवगत कराए। साथ ही पीड़ित परिवार को उपयुक्त सुरक्षा प्रदान की जाए।