फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   100 polluting factories will be removed from municipal limits

Ghaziabad News: नगर निगम सीमा से हटेंगी 100 प्रदूषणकारी फैक्टरियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
100 polluting factories will be removed from municipal limits
गाजियाबाद। नगर निगम सीमा में चल रहीं 100 से अधिक जल प्रदूषणकारी फैक्टरियों को ट्रानिका सिटी में शिफ्ट कराने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने दिए हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देशित किया है कि हिंडन नदी में फैक्टरियों का केमिकल नहीं गिरना चाहिए। शनिवार को मंडलायुक्त ने प्रताप विहार, राजनगर एक्सटेंशन, नूरनगर स्थित 56 एमएलडी एसटीपी, धोबीघाट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हिंडन नदी में गिरने वाले नालों पर लगाई गई जाली का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फैक्टरियों का गंदा पानी एसटीपी में शोधित होने के बाद नदी में छोड़ा जाए। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम को सौंपी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ उत्सव शर्मा का कहना है कि ट्रोनिका सिटी में टेक्सटाइल्स फैक्टरियों को शिफ्ट करने की योजना पर जल्द ही उद्यमियों से बात कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने नगर निगम द्वारा प्रताप विहार नाले पर कराए जा रहे बायोरेमेडीएशन तथा फाइटोरीमेडिएशन का जायजा लिया और शहर को स्वच्छ बनाने के लिए काम करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने हिंडन को स्वच्छ बनाने के लिए सभी विभागों को कार्ययोजना बनाकर काम करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव बृजेश कुमार, सिंचाई विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा, जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी समेत अन्य विभागोें के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो जोन में चल रहीं सबसे अधिक फैक्टरियां
नगर निगम के वसुंधरा और मोहनगर जोन में सबसे अधिक प्रदूषणकारी फैक्टरियां हैं। टेक्सटाइल्स की फैक्टरियां प्रदूषणकारी में आती हैं। 2021 में सर्वे के बाद प्रदूषणकारी फैक्टरियों की सूची बनाई गई थी। इन फैक्टरियों में ईटीपी लगाना अनिवार्य किया गया है। अधिकारियों के साथ बैठक में मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फैक्टरियों का गंदा पानी नदी में नहीं गिरना चाहिए।


हिंडन से सिल्ट और जलकुंभी निकालने के निर्देश
हिंडन नदी को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए उसमें जमा सिल्ट और जलकुंभी निकालने के निर्देश मंडलायुक्त ने सिंचाई विभाग को दिए हैं। हिंडन बैराज और प्रताप विहार में हिंडन नदी में सिल्ट पानी के ऊपर तक आ गई है। जलकुंभी से पानी का बहाव बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed