{"_id":"6ac94fa810709a986c0b5186","slug":"10-young-men-arrested-for-involvement-in-a-hotel-based-sex-racket-four-young-women-also-questioned-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25180-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: होटल में देह व्यापार में 10 युवक गिरफ्तार, चार युवतियों से भी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: होटल में देह व्यापार में 10 युवक गिरफ्तार, चार युवतियों से भी पूछताछ
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-10 स्थित एक होटल में इंदिरापुरम थाने के पास अनैतिक देह व्यापार चलता पाया। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात छापा मारकर गाजियाबाद, दिल्ली, गौतमबुद्धनगर और मुजफ्फरनगर के निवासी 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चार युवतियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कर आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि किसान चौक के पास वसुंधरा सेक्टर-10 स्थित होटल पैराडाइज की दो मंजिलों पर रेस्तरां व होटल की आड़ में महिलाओं को बहला-फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारा और वहां से गलत गतिविधि में लिप्त अशोक कुमार निवासी वेबसिटी गाजियाद (48), आशीष निवासी खुर्जा (35), तैय्यब निवासी मोती महल मुजफ्फरनगर (31), सूरज निवासी करोलबाग दिल्ली (32), हिमांशु (30) निवासी पहाड़गंज दिल्ली, अक्षय (31) निवासी शाहदरा दिल्ली, कुश (37) निवासी बिसरख ग्रेटर नोएडा, तरुण (37) निवासी छिजारसी नोएडा, विक्रांत (31) निवासी बुराड़ी दिल्ली और आबिद खान (45) निवासी मल्लूपुरा मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि हिरासत में ली गई चार युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, होटल का संचालक आनंद मौके से भाग गया। एसीपी ने बताया कि देह व्यापार में संलिप्त आरोपी फोन और व्हाट्सएप से लोगों से संपर्क करते थे। ग्राहकों को महिलाओं की तस्वीरें भेजकर उन्हें पैकेज बताकर होटल बुलाते थे। महिलाओं को काम दिलाने का लालच देकर देह व्यापार कराते थे। ग्राहकों से मोटी रकम लेने के बाद महिलाओं को भरण-पोषण के लिए कुछ ही रुपये दिए जाते थे।
-- -- -- --
पतियों की करतूत पर शर्मिंदा हैं महिलाएं
देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार हुए आरोपियों के परिवारों पर इस कार्रवाई कण्बड़ा असर देखने को मिला। पतियों की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद कई महिलाएं भी थाने पहुंचीं। पहले तो उनको विश्वास नहीं हुआ कि उनके पति भी इस तरह के काम में शामिल हो सकते हैं और जब उन्हें पुलिस हिरासत में देखा तो उनके होश उड़ गए और वह बात करने से भी कराने लगीं। एक महिला ने कहा कि इनकी इस हरकत से वह शर्मशार हैं।