फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10 year old child dies due to collision with e-rickshaw

Ghaziabad News: ई-रिक्शा की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
10 year old child dies due to collision with e-rickshaw
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में सेवियर सोसायटी के बाहर खेल रहे 10 वर्षीय शिवम ई-रिक्शा की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से ई-रिक्शा चालक फरार हो गया। घटना 26 नवंबर की दोपहर दो बजे की है। शिवम की 27 नवंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में शिवम के पिता जीउत पटेल ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सैन विहार निवासी जीउत पटेल ने बताया कि उनका बेटा शिवम सेवियर सोसायटी के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा की टक्कर लगने से उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी चालक की तलाश के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन


---

सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकराई कार

सिहानी गेट थाने के सामने फ्लाईओवर पर मंगलवार रात करीब दो बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से होंडा सिटी कार घुस गई। कार बालाजी अपार्टमेंट निवासी नमन (22) चला रहे थे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed