{"_id":"65f892537013f3bb4f00e4f4","slug":"10-fake-and-22-adulterated-medicines-are-being-sold-in-the-district-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-334970-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जिले में बिक रही हैं 10 नकली व 22 मिलावटी दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जिले में बिक रही हैं 10 नकली व 22 मिलावटी दवाइयां
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में बिक रही आयुर्वेदिक दवाइयों में 10 नकली और 22 मिलावटी पाई गई हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद बिक्री और उत्पाद पर तत्काल रोक लगा दी गई है। नकली दवाइयों में अधिकांश शक्ति वर्धक, पेट की गैस दूर करने, मधुमेह, लिवर और जोड़ों के दर्द की दवाइयां हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक राना ने बताया कि नकली दवाइयों में सुंदरी कल्प सिरप निर्माता हरीसन फार्मा मेरठ, रूमो प्रवाही श्रीधनवंतरी हर्बल्स अमृतसर, ज्वाला दाद निर्माता ज्वाला आयुर्वेद भवन अलीगढ़, त्रयोदशांग गुग्गुल निर्माता दिव्य फार्मासी, वेदांतक वटी निर्माता गगन फार्मास्यूटिकल्स, एसीन्यूद्रा लिक्विड निर्माता यूएपी फार्मा, आमला चूर्ण निर्माता फ्यूजन आयुर्वेदा, सुपरसोनिक कैप्सूल निर्माता रिनोविजन झारखंड, बोस्टा 400 टैबलेट निर्माता स्टारमड फार्मूलेशन हरियाणा, बायना प्लस कैप्सूल निर्माता अक्षय आयुर्वेद भवन फरूखाबाद की पुष्टि जांच में हुई है।
मिलावटी औषधियां विश्वास गुड हेल्थ कैप्सूल आयुर्वेदा, हेल्थ गुड सिरप, हैपलिव डीएस सिरप, पैनलिन चूर्ण, एज-फिट चूर्ण, अमृत आयुर्वेदिक चूर्ण, स्लिमैक्स चूर्ण, दर्द मुक्ति चूर्ण, अर्थोनिल चूर्ण, योगी केयर, माइकान गोल्ड कैप्सूल, डाइवियन शुगर केयर टेबलेट, मूसली कैप्सूल, डाई वियोग केयर, झंडू लालिमा ब्लड एंड स्किन प्यूरीफायर, सिस्टोन सिरप, लिव-52, वायना प्लस आयल, वातारिन आयल, न्यू रिविल, बोस्टा एमआर टैबलेट के अलग-अलग निर्माता द्वारा तैयार की गई हैं।
अधिकारी डॉ. अशोक कुमार राना ने बताया कि करीब तीन महीने पहले जिले में बिक रही व अन्य राज्यों से विभिन्न औषधियों के सैंपल लिए गए थे। सभी नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। इसकी लखनऊ स्तर से जांच रिपोर्ट जारी कर दी गई है। इसमें कुल 30 औषधियों के सैंपल की रिपोर्ट सही नहीं पाई गई है। इसमें 22 मिलावटी औषधियां और 10 नकली औषधियां है। राना ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार इन औषधियों के उत्पादन, आपूर्ति एवं बिक्री पर रोक लगा दी गई है। औषधि विक्रेता संगठनों को भी सूचना दे दी गई है। मार्केट में प्रतिबंधित औषधियों की बिक्री न हो इसके लिए सघन अभियान भी चलाया जाएगा।