{"_id":"5ed4d07a8ebc3e90a654291c","slug":"ghaziabad-steel-trader-died-of-covid-19-was-admit-in-max-patparganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से गाजियाबाद के लोहा कारोबारी की मौत, दिल्ली के अस्पताल ने परिजनों को सौंपा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से गाजियाबाद के लोहा कारोबारी की मौत, दिल्ली के अस्पताल ने परिजनों को सौंपा शव
Mon, 01 Jun 2020 03:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 01 Jun 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : जी पाल
गाजियाबाद के राज नगर में रहने वाले 64 वर्षीय लोहा कारोबारी की आज अस्पताल में मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर उन्हें मैक्स पटपड़गंज में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
अस्पताल प्रबंधन ने कारोबारी का शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में सीएमओ डॉक्टर एनके गुप्ता का कहना है कि अभी मृतक के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है लेकिन अगर कोरोना से मौत हुई है तो शव का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाना चाहिए था, परिजनों को शव नहीं देना चाहिए।
सीएमओ ने कहा कि शव सौंपने से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। टीम भेजकर मामले की जानकारी की जा रही है, साथ ही संपर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वारंटीन कर सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
अब कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से गाजियाबाद में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ विभाग ने अब तक सिर्फ 4 मौत को कोरोना वायरस से संक्रमित मौत माना है।